Hindi Newsportal

मुंबई पुलिस ने चूहे के चंगुल से बरामद किया 10 तोला सोना, जाने पूरा मामला 

0 635

मुंबई पुलिस ने चूहे के चंगुल से बरामद किया 10 तोला सोना, जाने पूरा मामला 

 

महाराष्ट्र में कुछ दिनों पहले एक महिला का 10 तोला सोना गायब हो गया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दिंडोशी इलाके से कचरे के ढेर से 10 तोला सोना बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने यह सोना चूहों से बरामद किया, चूहे यह सोना कचरे की ढेर से गटर में ले जा रहे थे।

 

 

दरअसल मुंबई में एक बैंक में अपने गहनों को गिरवी रखने जा रही महिला ने सड़क पर बच्चों को खाने के लिए ब्रेड वाली थैली की जगह गहनों की थैली दे दी। बच्चों ने इन थैलियों को कचरा समझकर कूड़े में डाल दिया था। जिसके बाद कुछ चूहे कचरे के ढेर से सोने की थैली को गटर में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सारा आभूषणों  को बरामद कर लिया। पुलिस ने सभी आभूषण महिला को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि गहने की इस थैली को सुखा पाव समझकर भिखारी बच्चे ने कचरे में फेंक दिया था। सोने की इस थैली को एक चूहा इधर-उधर लेकर घूम रहा था, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने कचरे के ढेर से सोने से भरी गहने वाली थैली को चूहे के पास से जब्त कर लिया।