लखनऊ की हैदराबाद पर शानदार जीत, पूरन-मार्श ने बजाई हैदरबाद की बैंड

नई दिल्ली. आईपीएल में कल लखनऊ और हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ जिसमें लखनऊ ने हैदराबाद की विजयी रथ को रोकते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. पंत ब्रिगेडियर्स ने हैदराबाद के 191 रनों के विशाल स्कोर को 16.1 ओवर मे ही हासिल कर लिया. लखनऊ के लिए पूरन ने जीत की नींव रखी.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम पूरे जोश में थी लेकिन लखनऊ की सटीक गेंदबाजी के उनके इरादों पर पानी फेर दिया. शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लेकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी. हालांकि हैदराबाद ने बावजूद इसके लखनऊ के सामने 191 रन बना दिए. शार्दुल ठाकुर के ‘चौके’ के बाद निकोलस पूरन की सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में 5 विकेट से हरा दिया. एलएसजी ने उसे 191 रन का लक्ष्य दिया था जो उसने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए. पूरन ने महज 18 गेंदों पर पचासा ठोककर टीम की जीत की नींव रखी.
हैदराबाद की ओर से रखे गए 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी का पहला विकेट जल्दी गिर गया था. ओपनर एडेन मार्करम एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने पारी का संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की टीम को शानदार जीत दिलाई. पूरन 26 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े. पूरन को पैट कमिंस ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. पूरन और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की. मिचेल मार्श 31 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी कमिंंसने पवेलियन भेजा. आयुष बडोनी 6 गेंदों पर 6 रन बनाए. वहीं कप्तान ऋषभ पंत 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए. समद 22 रन बनाकर नबाद लौटे जबकि मिलर ने 13 रन नाबाद बनाए.
‘मैन ऑफ द मैच’ रहे शार्दुल ठाकुर के चार विकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद निकलस पूरन (70 रन) के अर्धशतक और उनकी मिचेल मार्श (52 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए खेली गई 116 रन की साझेदारी से एलएसजी ने अपना खाता खोला. एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए एसआरएच को 9 विकेट पर 190 रन ही बनाने दिए और 23 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.





