LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएस 2025 का 16वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है, जो कि शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबाल दोनों ही टीमों के महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.
दोनों टीमों के आईपीएल मुकाबले की बात करें तो इस सीजन में दोनों ने कुल तीन मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें एक में जीत और बाकी दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के दूसरे मैच से खेल रहे हैं, पहले मैच में टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में चेन्नई से हार गई थी. दूसरे में हार्दिक आए लेकिन यहां भी उसे गुजरात के हाथों हार झेलनी पड़ी. तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की. लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम पिछले मुकाबले में इसी ग्राउंड (इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ) पर हारी है. ये एलएसजी की 3 मैचों में दूसरी हार थी.
5 बार की चैंपियंस मुंबई का आंकड़ा लखनऊ के खिलाफ बहुत खराब है, जिससे ऋषभ पंत एंड टीम आज होने वाले मुकाबले में मानसिक रूप से मजबूत होगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस पहले संस्करण से टूर्नामेंट खेल रही है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 2022 से जुड़ी है. दोनों के बीच अभी तक कुल 6 मैच खेले गए हैं, इनमें मुंबई का रिकॉर्ड बहुत खराब है. 6 में से 5 मैच लखनऊ ने जीते हैं जबकि सिर्फ 1 बार ही मुंबई लखनऊ को हरा पाई है.
- MI के खिलाफ LSG का सबसे बड़ा टोटल- 196
- MI के खिलाफ LSG का सबसे छोटा टोटल- 132
- LSG के खिलाफ MI का सबसे बड़ा टोटल- 214
- LSG के खिलाफ MI का सबसे बड़ा टोटल- 101
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





