IPL2025

LSG ने दर्ज की अपनी दूसरी जीत, MI को 12 रनों से हराया

आईपीएल में शुक्रवार को घरेलू टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने मुंबई के ख़िलाफ़ हुए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ लखनऊ ने इस लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

 

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसके दोनों ही ओपनर विल जैक्स (5) और रियान रिकल्टन (10) 17 रन बनने तक ही पवेलियन लौट गए. यहां से युवा नमन  धीर (46 रन, 24 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) और सूर्यकुमार यादव (67 रन, 43 गेंद, 9 चौके, 1 छक्के) मिलकर टीम को पटरी पर लेकर आए, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मानो टीम पास्ट हो गई.

 

तिलक वर्मा (25 रन, 23 गेंद, 2 चौके) ने इतनी धीमी बल्लेबाजी की, कप्तान हार्दिक पंड्या (28 रन, 16 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने देर से बड़े शॉट खेलने शुरू किए. नतीजन मुंबई इंडियंस कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 191 रन ही बना सके और टीम जीत से 13 रन दूर रन गई. इस हार के साथ ही मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का जड़ा ‘पंजा’ भी बेकार चला गया.

 

लखनऊ की यह चौथे मैच में दूसरी जीत रही और वह अब प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button