कोलकाता बनाम लखनऊ: टॉस की जंग केकेआर के नाम, गेंदबाज़ी से करेगी शुरुआत

आईपीएल 2025 में आज डबल हेडर मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह इस सीजन का 21वां मुकाबला है। टॉस जीतकर केकेआर ने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है।
इस मैच के लिए खास तौर पर तैयार की गई नई पिच पर खेला जाएगा, जिसे धीमे गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल फाइनल में जिस तरह का संतुलित प्रदर्शन दिखाया था, वही लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
केकेआर ने इस सीजन अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो में जीत और दो में हार मिली है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुआई में टीम इस समय अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भी समान रहा है। एलएसजी भी दो जीत और दो हार के साथ छठे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमें अंकतालिका में ऊपर चढ़ने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोईन अली, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
दोनों ही टीमें संतुलित नजर आ रही हैं और ऐसे में मुकाबला कांटे का हो सकता है। दर्शकों को एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग या फिर स्पिन-डोमिनेटेड मैच देखने को मिल सकता है।





