IPL2025

केकेआर बनाम पंजाब: टॉप-6 में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल 2025 का एक रोमांचक मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह इस मैदान पर खेला जाने वाला 100वां आईपीएल मैच होगा। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी — जहां पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें नंबर पर काबिज है।

पिछली भिड़ंत में पंजाब ने लो स्कोरिंग मैच में कोलकाता को करारी शिकस्त दी थी, ऐसे में केकेआर इस मुकाबले में बदला लेने के इरादे से उतरेगी। ईडन गार्डेंस पर अब तक कुल 99 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 41 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 56 बार दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। हालांकि मौजूदा सीजन में खेले गए चार मैचों में से सिर्फ एक बार ही रन चेज सफल हुआ है।

ईडन गार्डेंस की पिच तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है। अब तक इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने 586 विकेट और स्पिनर्स ने 429 विकेट झटके हैं। यानी पेसर्स को 57.73% और स्पिनरों को 42% से ज्यादा सफलता मिली है। हालांकि इस सीजन में गेंदबाजों के लिए हालात थोड़े चुनौतीपूर्ण रहे हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button