जयशंकर–पेनी वोंग वार्ता: इंडो-पैसिफिक में सहयोग बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। यह मुलाकात भारत-ऑस्ट्रेलिया 16वें फॉरेन मिनिस्टर्स’ फ्रेमवर्क डायलॉग का हिस्सा थी। वोंग के पद संभालने के बाद दोनों नेताओं की यह 26वीं बैठक थी, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और मजबूत होती साझेदारी को दिखाती है।
Welcome my friend FM @SenatorWong to India. Look forward to our discussions.
🇮🇳 🇦🇺 pic.twitter.com/FTvsGLnodw
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 20, 2025
बैठक में जयशंकर ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध अब कई क्षेत्रों में गहराई से आगे बढ़ रहे हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ा है, संयुक्त सैन्य अभ्यासों से इंटरऑपरेबिलिटी बेहतर हुई है और समुद्री सुरक्षा व साइबर सुरक्षा पर भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब रिश्तों की “मच्योरिटी और आत्मविश्वास” को दर्शाता है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि उनका जयशंकर के साथ “बहुत मजबूत व्यक्तिगत तालमेल” है और यह उनकी सबसे अधिक बार हुई बैठकों में से एक है। वोंग ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
My opening remarks at the 16th India–Australia Foreign Ministers’ Framework Dialogue in New Delhi.
🇮🇳 🇦🇺
https://t.co/lwXCKZ7FaP— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 20, 2025
पेनी वोंग बुधवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया डायलॉग में शामिल होने दिल्ली पहुंची थीं। उनकी यह यात्रा भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद हो रही है, जिसमें सिंह ने वोंग और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ से मुलाकात की थी।





