खेल

“14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट…”: Virat ने की टेस्ट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेट प्रेमी और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है क्यों कि अब वह अपने पसंदिदा प्लेयर को टेस्ट में खेलते हुए नहीं देख सकेंगे. विराट कोहली ने टी20 के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है. विराट ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दी.

 

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहना था. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कोहली ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है. शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है. लेकिन यह सही लगता है.  मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है.

 

मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button