IPL2025

जम्मू हमले के बाद IPL पर भी पड़ा असर, पंजाब vs दिल्ली का मुकाबला बीच में रोका गया

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेल की दुनिया पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान की ओर से किए गए रॉकेट हमले और सीमा पर लगातार हो रही गोलाबारी के बीच आज शाम धर्मशाला में खेले जा रहे IPL मुकाबले को बीच में ही रोक दिया गया।

यह मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा था। मैच के पहले ही हाफ में जैसे ही देश की सुरक्षा एजेंसियों को संभावित खतरे की जानकारी मिली, वैसे ही अधिकारियों ने मैच को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला लिया।

सुरक्षा अलर्ट के चलते मैच देख रहे हजारों दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। पुलिस और सुरक्षाबलों ने दर्शकों को व्यवस्थित ढंग से बाहर निकाला जा रहा, जिससे किसी भी तरह की अफरा-तफरी न फैले।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button