IPL2025

IPL 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी का प्रदर्शन Zero, पंत की कप्तानी में लखनऊ की दूसरी हार

बीती रात हुए लखनऊ और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज की लखनऊ को उसकी दूसरी हार थमा दी. इस हार के बाद ना केवल लखनऊ के फैंस दुखी हुए बल्कि आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने और कप्तानी के बाद भी टीम के इस तरह के प्रदर्शन से टीम के ओनर भी नाराज नजर आए.

 

दरअसल, ऋषभ पंत को संजीव गोयनका ने नवंबर 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ की मोटी रकम के साथ आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर बनाया था. इतना बड़ी रकम पाने के बावजूद पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पंत ने मैच फीस यानी 27 करोड़ रुपए के एवज में अबतक कुल तीन मैचों में भी कुल 27 रन नहीं बनाए हैं. ऋषभ पंत का गैर जिम्मेदाराना खेल जारी है, जो लखनऊ के लिए चिंता का सबब है.

 

पंत के रनों के सफर की बात करें तो पंत का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ जहां उन्होंने 0 रन बनाए. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच में 15 रन पर आउट होने के बाद बीती रात पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत पांच गेंद में सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. ऋषभ पंत के आउट होने के बाद मैदान पर मौजूद संजीव गोयनका का चेहरा उतरा हुआ था.

 

मैच के बाद गोयनका ग्राउंड पर आए और ऋषभ पंत से बात की. शायद समझने की कोशिश कर रहे हो कि इस बार कहां कमी रह गई. खुद पंत ने मैच के बाद स्वीकारा कि स्कोरबोर्ड पर कम रन टांगना ही हार का कारण रहा. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान लखनऊ की टीम जैसे-तैसे 171 रन तक ही पहुंच पाई. लेकिन खराब बॉलिंग के चलते वह यह स्कोर डिफेंड नहीं कर सके और पंजाब ने 8 विकेट से बाजी मार ली.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button