धर्मशाला में आईपीएल 2025 का रोमांच, पंजाब बनाम लखनऊ भिड़ंत शुरू

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। हिमालय की सुरम्य वादियों से घिरे इस खूबसूरत मैदान में आज जबर्दस्त क्रिकेटी जंग देखने को मिल रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है, जिससे पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाज़ी का मौका मिला है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली दमदार जीत से उत्साहित पंजाब किंग्स आज आत्मविश्वास से लबरेज़ नजर आ रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इस वक्त अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। पंजाब ने अब तक 10 में से छह मैच जीते हैं, तीन में हार का सामना किया और एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे उसके 13 अंक हैं।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम पिछले चार में से तीन मुकाबले हार चुकी है और फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। एलएसजी के नाम 10 अंकों के साथ पांच जीत और पांच हार दर्ज हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत की बल्लेबाज़ी टीम की चिंता का बड़ा कारण बनी हुई है।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI:
एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: यश ठाकुर, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, करण शर्मा।





