IPL 2025: रियान पराग ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, जयपुर में मुंबई की परीक्षा

आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है।
राजस्थान रॉयल्स इस मैच में अपने नियमित कप्तान संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में खेल रही है, जो साइड स्ट्रेन के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज रियान पराग टीम की अगुवाई कर रहे हैं। हालांकि, पराग की कप्तानी में टीम अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई है। लेकिन 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन ने राजस्थान को एक नई उम्मीद दी है।
दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी की है। टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है।
संभावित प्लेइंग इलेवन:
राजस्थान रॉयल्स:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, आकाश मधवाल/शुभम दुबे
मुंबई इंडियंस:
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कोर्बिन बॉश, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह





