IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर

आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मुकाबला आरआर के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। अगर राजस्थान आज हारता है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी।
अब तक खेले गए 9 मैचों में राजस्थान ने केवल दो जीत दर्ज की है और सात हार झेली हैं। टीम लगातार पांच मैचों में पराजित हुई है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर महज 4 अंकों के साथ संघर्ष कर रही है। घरेलू मैदान पर राजस्थान की नजर गुजरात से पिछली हार का बदला लेने पर है। पिछली भिड़ंत में, 9 अप्रैल को अहमदाबाद में, गुजरात ने राजस्थान को 58 रनों से हराया था।
दूसरी ओर, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में है। टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूत स्थिति बनाई है। आज की जीत से जीटी प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर लेगी।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI (इम्पैक्ट प्लेयर समेत):
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI (इम्पैक्ट प्लेयर समेत):
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षना, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे/शुभम दुबे।





