IPL2025

आईपीएल 2025: ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीमें आमने-सामने हैं। गुरुवार को खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एलएसजी ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है – शाहबाज अहमद की जगह फिट होकर लौटे तेज गेंदबाज आवेश खान को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, एसआरएच ने अपनी पिछली विजयी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पिछले मैच में संघर्ष करते नजर आए थे। वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे और विकेटकीपिंग में भी कुछ गलतियां की थीं। खासकर, जब दिल्ली को जीत के लिए अंतिम ओवर में छह रन चाहिए थे, तब वह एक आसान स्टंपिंग का मौका चूक गए थे। ऐसे में इस मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स पहला मुकाबला हारकर सातवें स्थान पर बनी हुई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएगी या सनराइजर्स हैदराबाद अपनी शीर्ष स्थान की पकड़ मजबूत करेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button