IPL 2025 हैदराबाद बनाम मुंबई: हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी

आईपीएल 2025 का 41वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इस सीजन में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्हें 5 में हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार दर्ज की हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 14 और हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन:
सनराइजर्स हैदराबाद:
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।





