IPL2025

IPL 2025: कोलकाता और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला, टॉस जीतकर पीबीकेएस ने चुनी बल्लेबाजी

आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि कोलकाता अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरी है। पिछली भिड़ंत में पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता को मात दी थी, जब पीबीकेएस ने मात्र 111 रन बनाकर भी जीत हासिल कर ली थी। उस मुकाबले में केकेआर की पूरी टीम 95 रन पर सिमट गई थी।

पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और अजमतुल्लाह उमरजई की वापसी हुई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेतन सकारिया और मोईन अली को बाहर कर रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल को मौका दिया है।

अभी तक के प्रदर्शन की बात करें तो कोलकाता ने 8 में से 3 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में 7वें स्थान पर कब्जा जमाया है, जबकि पंजाब ने 8 में से 5 मैच जीतकर 5वें स्थान पर मजबूत स्थिति बनाई हुई है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button