IPL 2025: धोनी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बेंगलुरु को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में बेंगलुरु का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम ने अब तक सात मुकाबले जीते हैं और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल करने पर बेंगलुरु के 16 अंक हो जाएंगे, जिससे उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत इस बार कुछ खास नहीं रही। धोनी की कप्तानी वाली टीम 10 में से केवल दो ही मैच जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। यह चेन्नई का आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर होने वाला पहला मौका है।
इस मैच को खास बना रहा है विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह भावुक पल हो सकता है, क्योंकि यह शायद आखिरी मौका हो जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने नज़र आएंगे।
संभावित प्लेइंग XI:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज।





