आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर, राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी

आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। यह रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने इस सीजन अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें चार में जीत हासिल की है और सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो में जीत दर्ज की है, जबकि चार मैचों में हार झेलनी पड़ी है। फिलहाल राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन:
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन:
जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली अपनी शानदार लय को बरकरार रख पाती है या राजस्थान रॉयल्स वापसी करने में सफल रहती है।





