IPL2025

आईपीएल 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला आज, जानें पूरी जानकारी

आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान की शुरुआत आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है, वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में स्पिन गेंदबाजों को प्राथमिकता दी थी। टीम के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर हैं। चेन्नई की रणनीति अपने घरेलू मैदान की स्पिन मददगार पिच का पूरा फायदा उठाने की होगी।

सीएसके के कप्तान की जिम्मेदारी इस बार ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। टीम की सलामी जोड़ी में गायकवाड़ के साथ न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र होंगे, जबकि मध्यक्रम की कमान राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा और शिवम दुबे के हाथों में होगी।

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण शुरुआती चरण में उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा, पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के कारण कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है, जिसकी वजह से वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

मुंबई की टीम में इस बार दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिक्लेटोन को शामिल किया गया है, जो ईशान किशन की कमी पूरी करेंगे। टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा शामिल हैं।

आईपीएल इतिहास में चेन्नई और मुंबई की टीमें सबसे सफल रही हैं। पिछले पांच मुकाबलों में से चार में चेन्नई ने जीत दर्ज की है। इस बार भी सीएसके अपनी स्पिन ताकत और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मुंबई को चुनौती देगी।

इसके साथ ही दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 की बात करें तो,

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):

1. रचिन रवींद्र

2. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)

3. राहुल त्रिपाठी

4. दीपक हुड्डा

5. शिवम दुबे

6. रवींद्र जडेजा

7. सैम करन

8. महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर)

9. रविचंद्रन अश्विन

10. नूर अहमद

11. मथीशा पथिराना

मुंबई इंडियंस (MI):

1. रोहित शर्मा

2. रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर)

3. सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

4. तिलक वर्मा

5. विल जैक्स

6. नमन धीर

7. रॉबिन मिंज

8. मिचेल सैंटनर

9. करन शर्मा

10. ट्रेंट बोल्ट

11. दीपक चाहर

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button