भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे: मार्करम ने जीता टॉस, भारत को मिली बल्लेबाजी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को रांची में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के स्टैंड-इन कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में इस मैच के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं। यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा संभालेंगे, क्योंकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने अपने नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और स्पिनर केशव महाराज को आराम दिया है। भारत इस वनडे सीरीज में ऐसे समय उतर रहा है जब टीम को टेस्ट सीरीज में 0-2 की करारी हार का सामना करना पड़ा था।
प्लेइंग XI
भारत:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
दक्षिण अफ्रीका:
रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जैनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सबरायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन



