Hindi Newsportal

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए आज का दिन यादगार, झोली में आए एक गोल्ड समेत 4 मेडल; जानें किस खेल में खिलाड़ियों ने कैसे रचा इतिहास

0 1,215

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की चाँदी नहीं बल्कि वाह- वाह हो रही है। ऐसा इसीलिए क्युकी न केवल आज का दिन खेल के मद्देनज़र शानदार है बल्कि भारत के खिलाडियों ने आज पूरी दुनिया में अपना दम दिखा दिया है।

सबसे पहले बात करेंगे अवनि लेखरा की। दरअसल अवनि ने आज इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। खास बात यह है कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। बता दे शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था।

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं अवनि

जयपुर की रहने वाली अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया । उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को परास्त किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) को कांस्य पदक मिला है।

यह सब रिकॉर्ड भी किये अपने नाम।

अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साथ ही भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है।इतना ही नहीं, टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। इसके अलावा पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला भी अवनि ही हैं।

भारत की झोली में सोमवार को जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दो मेडल आए।

टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के देवेंद्र झाझारिया ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। उनके अलावा सुंदर सिंह गर्जुर ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एफ-46 कैटेगरी में पदक जीते। देवेंद्र ने इस दौरान 64.35 मीटर का थ्रो किया। जबकि संदर ने 64.0 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।

डिस्कस थ्रो में योगेश ने दिलाया सिल्वर।

डिस्कस थ्रो में भी सोमवार को भारत के खाते में एक पदक आया। भारत के योगेश कठुनिया ने टोक्यो पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष डिस्कस थ्रो एफ-56 वर्ग में सिल्वर पदक जीता। योगेश कठुनिया ने फाइनल में 44.38 मीटर का थ्रो किया, जिसके साथ उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने अब तक कुल 7 पदक जीते।

भारत ने इस पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। रविवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल भाविना पटेल ने दिलाया। भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद निषाद कुमार ने भी हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत के एक अन्य पैरा एथलीट विनोद कुमार ने डिस्क्स थ्रो के F52 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता, लेकिन फिलहाल उनका रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram