विदेश

भारत-पाकिस्तान में सैन्य युद्धविराम

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोकने के लिए शुक्रवार रात कूटनीतिक स्तर पर तेज गतिविधियां हुईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद हालात में बदलाव आया। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर पर भारी दबाव डाला कि वह तुरंत युद्ध रोकें, वरना परिणाम भुगतने होंगे।

इसके बाद अमेरिका ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की और भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान अब आगे हमला नहीं करेगा, बशर्ते भारत भी सैन्य कार्रवाई रोके। भारत ने साफ किया कि उसके शुरुआती सैन्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं और उसने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। इसके बाद भारत भी सैन्य युद्धविराम पर सहमत हो गया।

हालांकि, यह केवल सैन्य युद्धविराम है। भारत ने साफ किया है कि वह सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले पर कायम रहेगा। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक संबंधों में कटौती भी जारी रहेगी।

इस घटनाक्रम के बाद उम्मीद की जा रही है कि सीमा पर हालात कुछ सामान्य होंगे, लेकिन भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अपनी रणनीतिक तैयारी और सख्ती में कोई ढील नहीं देगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button