खेलताज़ा खबरें

IND vs SA: सिराज के बाद बुमराह ने झटके 6 विकेट, भारत को जीत के लिए 78 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट लो स्कोरिंग मैच साबित हुआ. मैच के पहले दिन जहां मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर ढेर होने को मजबूर कर दिया. वहीं, मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने भी 6 विकेट लेकर अफ्रीका की पारी को 176 रनों पर ढेर कर दिया.

 

केपटाउन टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर सिमटी थी. इसके बाद भारत ने 153 रन बनाकर 98 रन की लीड ली. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 65 रन पर 3 विकेट झटक लिए थे. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में डेविड बेडिंगहम को आउट कर विकेट का सिलसिला जारी रखा और दक्षिण अफ्रीका को जोर का झटका दिया. दक्षिण अफ्रीका 176 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. 10 विकेट में से 6 जसप्रीत बुमराह के नाम रहे.

 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से बेटिंग करने आए ओपनर एडेन मार्करम ने एक छोर पर डटकर बैटिंग की और 99 गेंद पर 100 रन बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का जमाया. लिहाजा अब भारत को जीत के लिए 78 रनों की जरूरत है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button