खेलताज़ा खबरें

ICC Women’s World CUP: सांतवी बार वर्ल्ड कप जीती ऑस्ट्रेलिया , फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हराया

ICC Women’s World CUP: सांतवी बार वर्ल्ड कप जीती ऑस्ट्रेलिया , फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हराया

 

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार ICC महिला विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है।  महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराया। बल्लेबाजी में ख़राब साझेदारी के कारण हुई इग्लैंड की हार।

ऑस्ट्रेलियाई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया। महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और पांचवीं बार विश्व विजेता बनने से रह गई। इंग्लैंड को चौथी बार महिला विश्व के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हार बार ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे मात दी है। इससे पहले 1978, 1982 और 1988 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महिला विश्व कप के फाइनल में हराया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button