IAF के तेजस विमान का ईंधन टैंक जमीन पर गिरा, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान तेजस का फ्यूल टैंक मंगलवार को उड़ान के दौरान तमिलनाडु के सुलुर एयरबेस के पास खेत में गिर गया. वायुसेना ने घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं.
Tamil Nadu: Fuel tank of the LCA Tejas aircraft of the Indian Air Force fell down in farm land near Sulur air base during a flight today. pic.twitter.com/kPx8uqBzvi
— ANI (@ANI) July 2, 2019
चूंकि ईंधन टैंक खाली खेत में गिरा, किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं है.
Tamil Nadu: Indian Air Force to order investigation into the incident where fuel tank of the LCA Tejas aircraft of IAF fell down in farm land near Sulur air base during flight today. pic.twitter.com/KqtCJickeU
— ANI (@ANI) July 2, 2019
तेजस हलके लड़ाकू विमान की श्रेणी में आता है और किसी भी अग्रिम मोर्चे के फाइटर प्लेन की तरह इसकी भी उम्र कम से कम 30 वर्ष है.
भारत में विकसित इस विमान को फरवरी में वायुसेना ने एक फाइटर जेट के तौर पर हरी झंडी दी थी. वायुसेना ने तेजस को रिलीज टु सर्विस सर्टिफिकेट जारी किया था. इससे तेजस को डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस (एफओसी) की मंजूरी मिली थी.
ALSO READ: कैलाश विजयवर्गीय पर पीएम मोदी सख्त; कहा ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं, पार्टी से…
वायुसेना ने साल 2017 में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 83 तेजस विमान हासिल करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया था.
तेजस, एचएएल एचएफ -24 मारुत के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित दूसरा सुपरसोनिक फाइटर है.






hgh apotheke kaufen
References:
https://eskisehiruroloji.com/
Nếu bạn đang tìm kiếm một nền tảng giải trí trực tuyến vừa uy tín lại vừa đa dạng sản phẩm, thì 888SLOT chính là lựa chọn hàng đầu hiện nay. Với hệ sinh thái tích hợp từ slot, casino live đến cá cược thể thao và e-sports, người chơi có thể thỏa mãn mọi nhu cầu chỉ trong một tài khoản duy nhất. TONY06-28