ताज़ा खबरेंभारत

IAF के तेजस विमान का ईंधन टैंक जमीन पर गिरा, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान तेजस का फ्यूल टैंक मंगलवार को उड़ान के दौरान तमिलनाडु के सुलुर एयरबेस के पास खेत में गिर गया. वायुसेना ने घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं.

चूंकि ईंधन टैंक खाली खेत में गिरा, किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं है.

तेजस हलके लड़ाकू विमान की श्रेणी में आता है और किसी भी अग्रिम मोर्चे के फाइटर प्‍लेन की तरह इसकी भी उम्र कम से कम 30 वर्ष है.

भारत में विकसित इस विमान को फरवरी में वायुसेना ने एक फाइटर जेट के तौर पर हरी झंडी दी थी. वायुसेना ने तेजस को रिलीज टु सर्विस सर्टिफिकेट जारी किया था. इससे तेजस को डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस (एफओसी) की मंजूरी मिली थी.

ALSO READ: कैलाश विजयवर्गीय पर पीएम मोदी सख्त; कहा ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं, पार्टी से…

वायुसेना ने साल 2017 में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 83 तेजस विमान हासिल करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया था.

तेजस, एचएएल एचएफ -24 मारुत के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित दूसरा सुपरसोनिक फाइटर है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Nếu bạn đang tìm kiếm một nền tảng giải trí trực tuyến vừa uy tín lại vừa đa dạng sản phẩm, thì 888SLOT chính là lựa chọn hàng đầu hiện nay. Với hệ sinh thái tích hợp từ slot, casino live đến cá cược thể thao và e-sports, người chơi có thể thỏa mãn mọi nhu cầu chỉ trong một tài khoản duy nhất. TONY06-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button