ताज़ा खबरें

कर्नाटक हिज़ाब विवाद: हिज़ाब पहनने वाली टीचर्स की परीक्षा केंद्र में नहीं लगेगी डूएटी

कर्नाटक हिज़ाब विवाद: हिज़ाब पहनने वाली टीचर्स की परीक्षा केंद्र में नहीं लगेगी डूएटी

 

कर्नाटक सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि हिजाब पहनने वाले स्कूल और कॉलेज की टीचर्स को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) के साथ-साथ प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) परीक्षा ड्यूटी पर नहीं रखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बयान जारी कर कहा है कि, सरकारी कर्मचारियों के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है। चूंकि छात्रों के लिए परीक्षा हॉल के अंदर हिजाब की अनुमति नहीं है। नैतिक रूप से सही होने के लिए हम उन टीचर्स को मजबूर नहीं कर रहे हैं जो हिजाब पहनने पर जोर देते हैं। ऐसे शिक्षिकाओं को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त करने का फैसला लिया गया है।

बता दें, पिछले महीने यानी मार्च में कर्नाटक के गडग जिले में कथित तौर पर हिजाब पहने लड़कियों को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button