IPL2025

दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीत की पटरी पर लौटी गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में शानदार वापसी करते हुए शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसे गुजरात ने 19.2 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

गुजरात की जीत के हीरो रहे जोस बटलर, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। बटलर ने साई सुदर्शन (36) के साथ 60 और शेरफेन रदरफोर्ड (43) के साथ 119 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवर में गुजरात को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, जिसे राहुल तेवतिया ने महज 3 गेंदों में पूरा कर दिया। उन्होंने मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को विजयी बना दिया।

हालांकि गुजरात की शुरुआत खराब रही थी, जब कप्तान शुभमन गिल मात्र 7 रन बनाकर दूसरे ओवर में रन आउट हो गए। इसके बावजूद टीम ने 5वें ओवर में 50 रन और पावरप्ले में 67 रन बना लिए थे।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। हैरानी की बात यह रही कि टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया, फिर भी स्कोर 200 के पार गया। गेंदबाजी में गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल दिखाया और 4 विकेट झटककर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के साथ उन्होंने नूर अहमद से पर्पल कैप भी छीन ली।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस एक बार फिर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से लौट आई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button