ताज़ा खबरें

Hindi Diwas 2022 :जानें हिंदी भाषा से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य जिसे जान कर हो जाएंगे हैरान

Hindi Diwas 2022: जानें हिंदी भाषा से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य जिसे जान कर हो जाएंगे हैरान

हिन्दी……यह भाषा है जो विविधताओं से भरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिन्दी केवल एक भाषा नहीं बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। देश के किसी भी नागरिक से अपनी दिल और मन की बात अगर किसी भाषा में सहजता से की जा सकती है तो वो है हिंदी। इसी हिन्दी के सम्मान में हर वर्ष 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

इसी दिन क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस ?

आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। बता दें कि 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया।

हिन्दी भाषा के बारे में ये रोचक बातें।

🛑फारसी शब्द हिंद से ही हिंदी शब्द की उत्पत्ति हुई है जिसका मतलब है ‘सिंधु नदी की भूमि’।

🛑कविता के रूप में सबसे पहले हिंदी भाषा प्रयोग करने वाले प्रख्यात कवि अमीर खुसरो थे।

🛑पहली पुस्तक हिंदी भाषा में प्रेम सागर 1805 में प्रकाशित हुई थी जिसे लल्लू लाल ने लिखी थी।

🛑 ‘भारत-दर्शन’ हिंदी पत्रिका इंटरनेट पर विश्व का पहला हिंदी प्रकाशन है जो न्यूजीलैंड से प्रकाशित हुई थी ।

🛑हिंदी मंदारिन, स्पैनिश, इंग्लिश के बाद विश्व की चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।

🛑ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की ‘वर्ल्ड इंग्लिश एडिटर’ डेनिका सालाजार के अनुसार अब तक हिंदी भाषा के 900 शब्दों को डिक्शनरी में जगह मिल चुकी है। ऑक्सफोर्ड ने 2019 के मार्च संस्करण में हिंदी का शब्द ‘चड्डी’ यानी (Underpants) इंग्लिश शब्दों की लिस्ट में शामिल किया है। इतना ही नहीं, साल 2017 में ऑक्सफोर्ड ने करीब 70 भारतीय शब्दों को शामिल किया था, जिनमें 33 से ज्यादा हिंदी थे।

🛑हिंदी का जो शब्द पहली बार ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में शामिल किया गया वह ‘स्वदेशी’ था।

🛑ण से किसी शब्द की शुरुआती नहीं होती है।

🛑ताकत की बात करें तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के मुताबिक साल 2050 तक हिंदी दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।

🛑मातृभाषा के रूप में बात करें तो हिंदी 40 परसेंट भारतीयों की मातृभाषा है।

🛑लगभग दुनिया की 176 (एक सौ छिहत्तर) विश्वविद्यालय में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है। इतना ही नहीं, अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय भी इसमें शामिल है।

🛑वेब एड्रेस बनाने में 7 भाषाओं का इस्तेमाल होता है और हिंदी भाषा उन्हीं में से एक है।

🛑संयुक्त राष्ट्र आम सभा को सबसे पहले 1977 में उस समय के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में संबोधित किया था।

🛑बिहार पहला राज्य था जिसने 1881 (अठारह सौ इक्यासी) में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।

🛑क्षेत्रीय स्तर की बात करें तो हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों की आधिकारिक भाषा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button