फैक्ट चेक: पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने नहीं बांधे राहुल गांधी के जूतों के फीते, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

फैक्ट चेक: पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने नहीं बांधे राहुल गांधी के जूतों के फीते, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, वीडियो कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का है। वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह दिखाई दे रहे हैं। 20 सेकंड के इस वीडियो में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र सिंह को यात्रा के दौरान किसी वजह से झुकते और इसी दौरान राहुल गांधी रुक जाते हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भवंर जितेंद्र सिंह से अपने जूतों के फीते बंधवाए।

फेसबुक पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ शेयर हो रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें khabaratganj नामक पेज पर भवंर जितेंद्र सिंह का एक वीडियो प्राप्त हुआ। जहां जितेंद्र सिंह स्वयं इस मामले पर बयान दे रहे हैं। फेसबुक पर यह वीडियो बीती 21 दिसंबर को अपलोड किया गया है।

वीडियो में वह इस मामले को लेकर बयान दे रहे हैं कि सोशल मीडिया पर झूठ फ़ैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिले जन समर्थन से भाजपा घबरा गयी है इसलिए ऐसे उलटे-सीधे बयान बजी कर रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हुआ यूँ था कि उनके (भवंर जितेंद्र सिंह) जूते के फीते खुले हुए थे, जिसे राहुल गांधी ने उन्हें बताया था। जिसके बाद जितेंद्र सिंह राहुल गांधी के सामने आगए और उन्हें रोककर जूते के फीते बांधने लगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को इसलिए रोक दिया था ताकि वह आराम से फीते बांध लें और उन्हें कोई धक्का मुक्की कर चोटिल न कर दें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान फीते वाले जूते ही नहीं पहनते।
इसके साथ ही पड़ताल के दौरान हमें जितेंद्र सिंह के ट्विटर हैंडल द्वारा किया गया एक ट्वीट भी प्राप्त हुआ। जहां उन्होंने इस मामले को लेकर एक तस्वीर भी अपलोड की है। जहां उन्हें खुद के जूतों के फीते बांधते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान राहुल गांधी उनके सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
Great to see @BJP4India and it’s full machinery keenly observing #BharatJodoYatra and getting panicked by it's tremendous success !
Resorting to the only thing they know how to do … lie ! @amitmalviya @AmanKayamHai_ @TajinderBagga pic.twitter.com/mQglHM0B0M
— Jitendra Singh Alwar (@JitendraSAlwar) December 21, 2022
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है ,राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से अपने जूतों के फीते नहीं बंधवाए






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!