NM वेरिफाइड

Fact Check: इजरायल के एयर बेस सिस्टम को नष्ट करने का यह वीडियो है AI-Generated

Fact Check: इजरायल के एयर बेस सिस्टम को नष्ट करने का यह वीडियो है AI-Generated

इजरायल और ईरान के बीच जंग अपने चरम पर है. वहीं यहां रहने वाले लोगों में तनाव का माहौल है. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल के एयर बेस सिस्टम को नष्ट कर दिया है. चलिए जानते है इस दावे में कितनी सत्यता है.

YouTube पर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ईरान ने इजरायली वायु रक्षा प्रणाली पर सफलतापूर्वक हमला किया है”. यह पोस्ट जून 14, 2025 को पोस्ट किया गया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, इस वीडियो में कोई सत्यता नहीं यह AI द्वारा बनाया गया है

हमने इस खबर के पीछे की वास्तविक्ता का पता लगाने के लिए हमने वीडियो को तोड़ा और फ्रेम दर फ्रेम उसकी पड़ताल की. हमने इसके लिए रिवर्स इमेज सर्च किया. जिसके बाद हमारे हाथ X की एक पोस्ट लगी जो हूबहू वायरल वीडियो से मेल खाती है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “यह एक AI वीडियो है जिसे महीनों पहले बनाया गया था.”

 

इस पोस्ट से हमने जाना कि TikTok पर ‘MiniverseProductions’ नामक पेज पर यही वीडियो पोस्ट किया गया है. इसे अप्रैल 21 को अपलोड किया गया था, जो कि इजरायल और ईरान के बीच मौजूदा तनाव से पहले का है.

ध्यान से अगर वीडियो को देखें तो रात में कैमरे में कैद हुए इस वीडियो की क्वालिटी भी हमें संदेह पर मजबूर करती है. इमारतों की स्पष्टता और धमाके की क्लिप में एआई की झलक साफ समझी जा सकती है.

 

Note: इसके अलावा हमें यह साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली कि ईरान ने इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया है या नहीं.

 

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो ईरान और इजरायल के बीच हो रहे जंग के हालिया दिनों का नहीं है. बल्कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है, जिसमें ईरान द्वारा इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली पर हमला किया गया है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button