NM वेरिफाइड

Fact Check: पाकिस्तान पर हमले का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

Fact Check: पाकिस्तान पर हमले का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हवाई हमले ने पूरी बिल्डिंग और इलाके को धूल में मिला दिया. वीडियो में दावा किया गया है कि यह हमला भारत ने किया है. यानि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया और इस हमले में कई लोगों की जान चली गई है.

 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “इंडिया ने पाकिस्तान पर दूसरी मिसाइल दाग दी (पूरा शहर तबाह हो गया)

इस वीडियो को मई 5, 2025 को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. जिसे पाकिस्तान का बताया जा रहा है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

हमने इस वीडियो को देखा और इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने खोज बीच शुरू की. सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें Instagram का एक वीडियो मिला, जो मार्च 29, 2025 का था. इसके साथ ही हमने जब वीडियो के कैप्शन पर नजर डाली तो हमें पता लगा कि यह वीडियो Beirut का है.

हमें यह वीडियो news_matrix नामक एक इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, बेरूत विस्फोट 2020
4 अगस्त, 2020 को बेरूत बंदरगाह पर एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट का कारण अमोनियम नाइट्रेट का असुरक्षित भंडारण था, जो अक्सर उर्वरकों में इस्तेमाल होने वाला एक रासायनिक यौगिक है, जिसे सालों से अनुचित तरीके से रखा गया था।”

 

तारीख और वीडियो के कैप्शन से यह साबित हो गया कि यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं है. लेकिन फिर भी हमने इस वीडियो की और भी बारीकी से जांच की जिसके बाद हमें इंटरनेट पर कई और वीडियो मिले जो इस बात की पुष्टि कर रहे थे कि यह वीडियो Beirutमें 2020 में हुए ब्लास्ट का है. हमे मिले तमाम सबूत एक ही बात की तरफ इशारा कर रहे थे कि यह वीडियो Beirut में 2020 में हुए ब्लास्ट का है.

हमने उन तमाम सबूतों को इस रिपोर्ट में संलग्न किया है ताकि आपको भी इसकी सच्चाई पता लग सके. वहीं इस लिंक के जरिए आप उन तमाम वीडियो को भी देख सकते हैं.

निष्कर्ष

खोज के दौरान मिले तमाम तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं है और ना ही भारत ने पाकिस्तान पर इस तरह का कोई हमला किया है. बल्कि यह वीडियो Beirut में 2020 में हुए ब्लास्ट का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button