NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: गुरुग्राम में सूटकेस में मिली युवती की लाश को भ्रामक सांप्रदायिक रंग देकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा है वायरल, जाने पूरा सच

फैक्ट चेक: गुरुग्राम में सूटकेस में मिली युवती की लाश को भ्रामक सांप्रदायिक रंग देकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा है वायरल, जाने पूरा सच

 

अभी हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम से एक लावारिस सूटकेस से एक युवती की लाश बंद मिली थी। फेसबुक पर इसी खबर को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सूटकेस में जिस युवती की लाश मिली थी वह हिन्दू समुदाय से थी तथा युवती को मारने वाला युवक समुदाय विशेष से है।

प्राप्त सूटकेस वाली घटना का वीडियो फेसबुक पर शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि,’ क्या हिन्दू लड़कियों की आत्मा मर चुकी है, उन्हें अपने धर्म संस्कृति से कोई लगाव नही है! अगर ऐसा ही रहा, तो इसी तरह सूटकेस में उनकी लाश मिलेगी! एक और #सूटकेस_में_बंद_हिन्दू_लड़की जिसे अपने #अब्दुल पर भरोसा था ! गुरुग्राम इफको चौक अभी मिला, तलाश जारी! ‘ 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी दावे के साथ शेयर की जा रही है। मृत युवती और मारने वाला दोनों एक ही समुदाय से हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ वायरल हो रहे पोस्ट को पढ़ने पर हमें इसके फर्जी होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। इस दौरान हमने सबसे पहले वायरल दावे से संबंधित कुछ कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया।  खोज के दौरान हमें आजतक की वेबसाइट पर इस घटना से संबंधित एक खबर प्रकाशित की गयी है, जहां युवती तथा उसे मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति की शिनाख्त की गयी है।

आजतक की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक मृतक युवती का नाम प्रियंका था और वह उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर की निवासी थी। लेख में आगे बताया गया है कि युवती की हत्या करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति राहुल था जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उपरोक्त लेख के मुताबिक युवती ( प्रियंका) का हत्यारा उसका ही पति राहुल था, इस तथ्य की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया।

जिसके बाद हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख मिला। लेख में मरने वाली युवती तथा उसकी हत्या करने वाले व्यक्ति की जानकारी दी है। यहाँ पुलिस के हवाले बताया गया है कि मृतक युवती का नाम प्रियंका है जो उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में गांव बांदी की निवासी थी और उसकी हत्या करने वाला व्यक्ति उसी का पति राहुल था।

 

लेख में बताया गया है कि राहुल ने पुलिस को जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर की रात उसकी और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद राहुल ने प्रियंका का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद बाजार से एक बड़ा सूटकेस खरीदा और महिला की लाश से सारे कपड़े उतारने के बाद उसके हाथ पर बने पति के नाम के टैटू को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो सके।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है। इस घटना में किसी प्रकार का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। मरने वाली युवती और हत्या करने वाला व्यत्कि दोनों एक ही समुदाय से हैं। बता दें दोनों पति और पत्नी थे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button