NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक : BSP ने अधिवक्ता सीमा कुशवाहा को दिल्ली से नहीं बनाया सीएम उम्मीदवार, फर्जी दावा हुआ वायरल

फैक्ट चेक : BSP ने अधिवक्ता सीमा कुशवाहा को दिल्ली से नहीं बनाया सीएम उम्मीदवार, फर्जी दावा हुआ वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट दिल्ली के प्रसिद्ध निर्भया केस में दोषियों को फांसी दिलाने वाली सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता व बसपा नेता सीमा कुशवाहा को लेकर है। पोस्ट में दावा किया जा रहा बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्षा मायावती ने सीमा कुशवाहा को इस बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी (बीएसपी) से सीएम पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

फेसबुक पर वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि “बीएसपी द्वारा सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा जी को, ‘बहुजन समाज पार्टी’ दिल्ली प्रदेश का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सुश्री बहन कुमारी मायावती जी का बहुत बहुत आभार” l

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी है, अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने खुद इस पोस्ट को फर्जी है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। किसी राष्ट्रिय पार्टी द्वारा दिल्ली के सीएम पद के उम्मीदवार घोषित किए जाने की एक बड़ी खबर है। इसलिए पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान हमें इस मामले से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया इस दौरान हमने बहुजन समाज पार्टी के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक हैंडल को भी खंगाला। लेकिन यहाँ भी हमें वायरल क्लेम से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

मामले की पुष्टि के लिए अब हमने बसपा नेता और अधिवक्ता सीमा कुशवाहा के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगालना शुरू किया। जिसके बाद हमें उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट मिला। जहां सीमा कुशवाहा ने खुद वायरल पोस्ट का खंडन किया है।  ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि,’मेरे लिए दिल्ली CM की खबर महज़ अफ़वाह है, ये विरोधियों की साज़िश भी हो सकती है,मेरी आदरणीय आदर्श नेता बहिन सुश्री कुमारी मायावती जी के आशीर्वाद से मैं बीएसपी की एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूँ।और हमेशा रहूँगी ‘

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमें पता चला कि वायरल पोस्ट फर्जी है, बसपा नेता सीमा कुशवाहा ने खुद इस पोस्ट का खंडन करते हुए इसे फर्जी बताया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button