IPL2025

शनिवार को IPL में डबल धमाका, आज होंगे दो रोमांचक मुकाबले

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शनिवार, 12 अप्रैल को डबल हेडर का धमाकेदार दिन है। पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

LSG vs GT: टॉप की जंग

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला टॉप-ऑफ-द-टेबल क्लैश माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात ने 4 मुकाबलों में बाज़ी मारी है। लखनऊ ने सिर्फ एक बार जीत दर्ज की है। ऐसे में LSG घरेलू मैदान पर यह अंतर कम करने के इरादे से उतरेगी, जबकि GT अपनी टेबल टॉपर स्थिति बनाए रखने की कोशिश करेगी।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई

गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेरन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज

SRH vs PBKS: हैदराबाद की वापसी की उम्मीद

दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की नजर होगी पंजाब किंग्स की आक्रामक फॉर्म को रोकने पर। अब तक SRH और PBKS के बीच 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से हैदराबाद ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब केवल 7 बार विजेता बना है। हालांकि इस सीजन में SRH की फॉर्म कुछ कमजोर रही है, वहीं पंजाब नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतर रहा है।

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन:
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट/हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह/राहुल चाहर

PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर

शनिवार का दिन IPL 2025 के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है, जहां दो हाई-वोल्टेज मुकाबले फैंस को भरपूर रोमांच देने के लिए तैयार हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button