मनोरंजन

पॉलिटिक्स में आने की अटकलों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अपने काम से खुश हूं

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने की चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने एंटरटेनमेंट करियर पर है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट वायरल हो रही थी, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कुछ सामाजिक संगठनों और रिटायर्ड सैनिकों ने उन्हें राजनीति में आने की सलाह दी है।

इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत ने पंजाबी में लिखा, “कदे वी नहीं… मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है। मैं अपने फील्ड में बहुत खुश हूं। धन्यवाद।” दिलजीत दोसांझ पंजाब की संस्कृति और संगीत को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले कलाकारों में शामिल हैं। अपनी ग्लोबल लोकप्रियता और बड़े स्टेज शो की वजह से वह अक्सर चर्चा में रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने कनाडा के कैलगरी में परफॉर्म किया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनका शो देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिलजीत पारंपरिक आउटफिट में स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए। शो के कुछ वीडियो और तस्वीरों को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई।

Show More
Back to top button