अफगानिस्तान में तबाही! 800 से ज्यादा मौतें, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप से बड़ी तबाही हुई है। इस हादसे में अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2,800 लोग घायल हुए हैं। भूकंप ने कई गांवों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से बात कर दुख जताया। जयशंकर ने एक्स (X) पर लिखा, “अफगान विदेश मंत्री से बात की। जानमाल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की।”
Spoke with Afghan Foreign Minister Mawlawi Amir Khan Muttaqi today. Expressed our condolences at the loss of lives in the earthquake.
Conveyed that India has delivered 1000 family tents today in Kabul. 15 tonnes of food material is also being immediately moved by Indian Mission… pic.twitter.com/whO2iTBjS8
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 1, 2025
उन्होंने बताया कि भारत ने राहत सामग्री अफगानिस्तान भेजनी शुरू कर दी है। “भारत ने आज काबुल में 1,000 फैमिली टेंट भेज दिए हैं। इसके अलावा 15 टन खाद्य सामग्री भी काबुल से कुनार के लिए रवाना कर दी गई है। सोमवार से और भी राहत सामग्री भेजी जाएगी। भारत इस मुश्किल समय में अफगानिस्तान के साथ खड़ा है,” जयशंकर ने कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगानिस्तान में आई इस त्रासदी पर दुख जताया। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा, “अफगानिस्तान में आए भूकंप से हुई जनहानि से गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत हर संभव मानवीय सहायता और राहत देने के लिए तैयार है।”
Deeply saddened by the loss of lives due to the earthquake in Afghanistan. Our thoughts and prayers are with the bereaved families in this difficult hour, and we wish a speedy recovery to the injured. India stands ready to provide all possible humanitarian aid and relief to those…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
तालिबान प्रशासन के अनुसार, भूकंप रविवार आधी रात के आसपास आया, जिससे कुनार प्रांत के कई गांव पूरी तरह से तबाह हो गए। यह इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ पहाड़ी क्षेत्र है। कई घर जमींदोज हो गए और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।





