IPL2025

SRH से मिली हार के बावजूद कोहली ने अपने नाम दर्ज किया यह नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला बीते शुक्रवार (23 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में SRH ने RCB को 42 रनों से शिकस्त दे दी.

 

SRH द्वारा 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भले ही आरसीबी यह मुकाबला हार गई हो लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 25 गेंदों का सामना किया. इस बीच 172.00 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक बेहतरीन छक्का निकला.

 

विराट के नाम बड़ा रिकॉर्ड  

पिछले मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में एक टीम की तरफ से शिरकत करते हुए 800 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली के बाद दूसरे स्थान पर इंग्लिश बल्लेबाज जेम्स विंस का नाम आता है. जिन्होंने हैम्पशायर के लिए शिरकत करते हुए टी20 क्रिकेट में 694 चौके जड़े हैं.

 

टी20 फॉर्मेट में एक टीम की तरफ से सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज 

800* – विराट कोहली – आरसीबी
694 – जेम्स विंस – हैम्पशायर
563 – एलेक्स हेल्स – नॉटिंघमशायर
550 – रोहित शर्मा – मुंबई
529 – ल्यूक राइट – ससेक्स

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button