IPL2025

LSG को हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंची दिल्ली, केएल राहुल और पोरेल बने हीरो

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज लखनऊ सुपर जायंसट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है. अक्षर पटेल की मेजबानी में टीम ने मंगलवार को लखनऊ को उसके घर में घुसकर हराया. दिल्ली ने लखनऊ को पहले 159/6 के स्कोर पर रोका. इसके बाद 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 161 रन बना लिए. यह दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 में छठी जीत है.

 

दिल्ली कैपिटल्स की जीत जीत के हीरो मुकेश कुमार (4 विकेट), केएल राहुल और अभिषेक पोरेल रहे. मुकेश ने मैच में दो बार एक-एक ओवर में दो-दो विकेट लिए. उनके इस डबल अटैक ने लखनऊ सुपरजायंट्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. इसके बाद जब बैटिंग की बारी आई तो केएल राहुल (57) और अभिषेक पोरेल (51) ने मोर्चा संभाल लिया. दिल्ली की पारी के पहले हाफ में अभिषेक ने लखनऊ के गेंदबाजों को बैकफुट पर रखा. जब अभिषेक आउट हो गए तो राहुल ने उनसे बैटन ले ली. कप्तान अक्षर पटेल ने भी 34 रन की बेहतरीन पारी खेली.

 

दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ सुपरजायंट्स पर जीत के साथ दिल्ली अब 8 मैचों में 6 जीत से 12 अंक प्राप्त कर चुकी है. अब दिल्ली और गुजरात टाइटंस के आईपीएल पॉइंट टेबल में एक बराबर 12-12 अंक हैं. इन दोनों टीमों के बाद रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के 10-10 अंक हैं. बेहतर रनरेट के आधार पर बेंगलुरू तीसरे, पंजाब किंग्स चौथे और लखनऊ पांचवें नंबर पर हैं. इन पांचों टीमों एक अंतर यह भी है कि लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने 9 मैच खेल लिए हैं, बाकी चारों टीमों ने 8-8 मैच खेले हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button