ताज़ा खबरें

Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महारैली आज, राम लीला मैदान में सुरक्षा के कड़े हैं इंतज़ाम

Delhi: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महारैली आज, राम लीला मैदान में सुरक्षा के कड़े हैं इंतज़ाम

केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के प्रशासन को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आप पार्टी आज दिल्ली के राम लेना मैदान में महारैली करने जा रही है। इस महारैली की आम आदमी पार्टी से सारी तैयारी कर ली गई है। दिल्ली पुलिस ने राम लीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी पुख्ता कर लिए। आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच पर आ जाएंगे। पंडाल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सियां सजाई गई हैं।

आज सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी राष्ट्रीय राजनीति के लिए उसी रामलीला मैदान पर लौट चुके हैं, जहां से उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत की। सीएम अरविन्द केजरीवाल अब इस मैदान में मेगा रैली कर रहे हैं। रैली की वजह तो ट्रांसफर पोस्टिंग वाला अध्यादेश बताया गया है लेकिन एक्सपर्ट मान रहे हैं कि ये रैली केजरीवाल के मिशन 2024 का आगाज है।

केंद्र सरकार के ट्रांसफर पोस्टिंग वाले अध्यादेश के खिलाफ होने वाली इस रैली में 1 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। वहीं इस पूर्व कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी के सहयोग से राज्यसभा सांसद बने कपिल सिब्बल भी शामिल होने वाले हैं। इसके लिए पार्टी ने उनका ट्वीट करके धन्यवाद किया है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button