Hindi Newsportal

Cyclone Tauktae LIVE Updates: गृहमंत्री ने प्रभावित राज्यों को दिया मदद का आश्वासन; सूरत एयरपोर्ट 1 बजे तक बंद, नौसेना ने तूफान में फंसे 146 लोगों को बचाया

0 989

सोरोना संकट में भीषण चक्रवाती तूफान ताउते सोमवार रात में गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इससे पहले, चक्रवात के कारण मुंबई में भारी वर्षा हुई और गुजरात में दो लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। इधर चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों समेत दादरा नगर हवेली के मुख्यमंत्री से बात की। ताउते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया और इस दौरान तीनों सूबों को हर संभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। बता दे बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है।

तीन लोगों की मौत और 40000 पेड़ गिरे- सीएम रूपाणी।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य में चक्रवात ताउते की वजह से अबतक तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब 40,000 पेड़ गिर गए हैं। वहीं 16,500 झोपड़ियों पर असर पड़ा है।

सुबह होते ही कमजोर पड़ा तूफान।

अमरेली और भावनगर की ओर से होते हुए चक्रवाती तूफान तौकते अब लगभग गुजरात से गुजर ही गया है। वहीं, तूफान का असर अभी बरकरार है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। एहतियातन सूरत एयरपोर्ट को आज (मंगलवार) दोपहर 1 बजे तक बंद किया गया है। तूफान की वजह से अरब सागर में दो बड़ी नौकाओं में 410 लोग फंसे हैं। जिन्हें बचाने के लिए नौसेना के तीन जहाजों ने मोर्चा संभाला है।

मुंबई में भी मची है भारी तबाही।

गुजरात पहुंचने से पहले तौकते ने महाराष्ट्र के मुंबई में भी भारी तबाही मचाई है। तूफान के चलते मुंबई में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। तौकते तूफान से आई भयानक हवाएं, समंदर की उठी ऊंची लहरें और फिर तेज़ बारिश में डूबा शहर। चक्रवाती तूफान तौकते मुंबई में भी तबाही के निशान जगह जगह छोड़ गया है।

देखे गुजरात और महाराष्ट्र में तबाही का मंज़र।

नौसेना ने तूफान में फंसे बजरे पर सवार 146 लोगों को बचाया।

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवातीय तूफान ‘ताउते’ के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को बचा लिया है और बाकियों की तलाश अभी जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने बचाव कार्य के लिए मंगलवार सुबह पी-81 को तैनात किया था। यह खोज एवं बचाव कार्यों के लिए नौसेना का एक बहुमिशन समुद्री गश्ती विमान है।

मुंबई में बारीश से 21 साल का रिकॉर्ड टूटा।

मुंबई में कल कई जगह 200 एमएम से बारिश हुई है जिससे यहाँ 21 साल का रिकॉर्ड टूटा है। बता दे 2000 में 24 घंटे में 190 एमएम बारिश हुई थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram