IPL2025

CSK का कप्तान बदला लेकिन हार का सिलसिला नहीं, घरेलू मैदान पर चेन्नई की शर्मनाक हार

IPL 2025 के इस सीजन में सीएसके मानों जीत क्या होती है यह जानती ही नहीं. टीम का कप्तान बदला लेकिन हार का सिलसिला नहीं. बीती रात केकेआर के साथ हुए चेन्नई के मुकाबले ने धोनी की कप्तानी में सीएसके को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल के 25वें मुकाबले में KKR ने CSK को 8 विकेट से शिकस्त दी.

 

आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां ऋतुराज गायकवाड़ के जारी सीजन से बाहर होने के बाद सीएसके की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी संभाल रहे थे. मगर वह भी अपनी टीम की किस्मत को बदल नहीं पाए. सीएसके को केकेआर के खिलाफ आठ विकेट के बड़े अंतर से शिकस्त के सामना करना पड़ा.

 

बीते शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई में खेला गया. यहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की पूरी टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 103 रन तक ही पहुंच पाई थी. जिसे विपक्षी टीम केकेआर ने 10.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया.

 

आईपीएल 2025 में घरेलू मैदान पर चेन्नई की लगातार हार 

सीएसके बनाम आरसीबी- एमए चिदंबरम स्टेडियम – आरसीबी 50 रनों से जीता

सीएसके बनाम डीसी – एमए चिदंबरम स्टेडियम – डीसी 25 रनों से जीता

सीएसके बनाम केकेआर – एमए चिदंबरम स्टेडियम – केकेआर आठ विकेट से जीता

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button