IPL2025

CSK vs RR: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, राणा ने रच दिया इतिहास

आईपीएल 2025 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स  (RR vs CSK, IPL 2025) को 6 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ राजस्थान ने अपनी पहली जीत दर्ज की वहीं चेन्नई को उसकी लगातार दूसरी हार मिली. राजस्थान के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश राणा ने 86 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

 

पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान ने 182 रन बोर्ड पर लगाए. इस मैच में राजस्थान के नीतीश राणा ने कमाल की बल्लेबाजी की और 36 गेंद पर 86 रन बनाकर आउट हुए. राणा आईपीएल के इतिहास में अश्विन के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ऐसा कर राणा ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है. राणा ने आईपीएल में अश्विन के खिलाफ अबतक कुल 10 छक्के लगाने में सफल हो गए हैं. बता दें कि इस मामले में सूर्या संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है. सुर्या ने अश्विन के खिलाफ आईपीएल में अबतक कुल 7 छक्के लगाए हैं.

 

Most Sixes in IPL against R Ashwin (balls)

11 – ग्लेन मैक्सवेल (70)
10 – नितीश राणा (71)*
7 – सुनील नरेन (39)
7 – सूर्यकुमार यादव (84)
7 – रॉबिन उथप्पा (94)

इसके अलावा राणा आईपीएल मैच में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. सीएसके के खिलाफ पावरप्ले मैच के दौरान राणा ने 58 रन बनाकर धमाका कर दिया था.

 

बता दें की दूसरी पारी में चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक बार फिर आखिरी ओवरों मे चेन्नई जीत से दूर हो गई. एक समय दुनिया के बेस्ट फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी बीती रात आईपीएल 2025 में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पिछले मैच में नौवें नंबर पर उतरने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को हुए मैच में जब वह क्रीज पर पहुंचे तो चेन्नई को 12 गेंद में 39 रन जबकि आखिरी ओवर में 20 रन की दरकार थी, लेकिन माही मैजिक नहीं चल पाया. सीएसके लक्ष्य से छह रन दूर रह गई.

महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंद में 16 रन बनाए. उन्होंने 19वें ओवर में तुषार देशपांडे को चौका और छक्का लगाया, लेकिन आखिरी ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. चेन्नई की ओर से गायकवाड़ ने सर्वश्रेष्ण 63 रन बनाए

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button