Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 20,557 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 20,557 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,46,323 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,211 पर पहुंच गया है। वहीं 19,216 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,46,323 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 43,286,787 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,02,79,61,722 डोज लगाई जा चुकी है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए। देश में पिछले 24 घंटों में 19,216 मरीज ठीक हुए और 44 लोगों की मृत्यु हुई।
सक्रिय मामले: 1,46,323#COVID19 pic.twitter.com/h1onGBYaIa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2022