Hindi Newsportal

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,375 नए मामले दर्ज

File Image
0 302

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,375 नए मामले दर्ज

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,375 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 37,444 हो गई है।

भारत में अब तक कुल मामले 4,45,94,487 हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,28,673 पर पहुंच गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 37,444 हो गई है।

महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,40,28,370 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,18,75,36,041 डोज लगाई जा चुकी है।

कुल मामले: 4,45,94,487

सक्रिय मामले: 37,444

कुल रिकवरी: 4,40,28,370

कुल मृत्यु: 5,28,673

कुल वैक्सीनेशन: 2,18,75,36,041