COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 8,813 नए मामले दर्ज
COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 8,813 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,11,252 हो गई है।
पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,27,098 पर पहुंच गया है। वहीं 15,040 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,11,252 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,36,38,844 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,08,31,24,694 डोज लगाई जा चुकी है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 8,813 नए मामले सामने आए और 15,040 लोग ठीक हुए।
सक्रिय मामले: 1,11,252 pic.twitter.com/Pcce2gRMJW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2022