COVID-19 Update: पिछले 24 घंटों में 20,557 मिले कोविड के नए मामले, 40 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 20,557 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,45,654 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,25,785 पर पहुंच गया है। वहीं 18,517 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में अब तक कुल मामलों की संख्या 43,803,619 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,32,140 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,00,61,24,684 डोज लगाई जा चुकी है।
सक्रिय मामले: 1,45,654
कुल रिकवरी: 4,31,32,140
कुल मौतें: 5,25,825
कुल वैक्सीनेशन: 2,00,61,24,684
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए। देश में पिछले 24 घंटों में 18,517 मरीज ठीक हुए और 40 लोगों की मृत्यु हुई।
सक्रिय मामले: 1,45,654#COVID19 pic.twitter.com/TydQ1VxaYR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022