Hindi Newsportal

Corona State Wise Tally | भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 83,883 नए केस दर्ज, जानें प्रदेशों का हाल

File Image
0 326

भारत कोरोना के मामलों में आये दिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते जा रहा है। जहाँ टेस्टिंग और रिकवरी रेट में हम काफी अच्छा कर रहे है वही दूसरी और कोरोना के बढ़ते मामले और संख्या आये दिन देश के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहा है । भारत रोज़ 75 हज़ार से ऊपर केस केवल एक – एक दिन में ही रिकॉर्ड कर रहा था लेकिन आज इसका भी रिकॉर्ड टूट गया। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 83 हजार 883 नए केस आए जो अब तक के एक दिन में दर्ज होने वाले सबसे ज़्यादा मामले है वही 1043 मौतें भी दर्ज हुई। इसी के साथ भारत में अब संक्रमितों की संख्या 38 लाख के पार हो चुकी है, जबकि कुल मृतकों की संख्या 67 हजार 376 पहुंच चुकी है।

अमेरिका, ब्राजील से भी तेज रफ्तार।

भारत में कोरोना के नए केस अब अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ रहा है। पिछले 24 घटे में अमेरिका में 40,899 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि ब्राजील में 48,632 केस सामने आए हैं। अगर मौत की बात करें तो अमेरिका में 24 घंटे में 1,067 मौतें जबकि ब्राजील में 1,218 लोगों मरे हैं। वही भारत ने इन दोनों ही देशों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

COVID-19 LIVE | 24 घंटे में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 83,883 नए मामले,1043 मौतें दर्ज, संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के पार

देखें किन प्रदेशों में है कोरोना के कितने मामले।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 8 लाख 25 हजार के पार हो गई है। इसी के साथ भारत का यह राज्य दुनिया के पांचवें सबसे प्रभावित देश पेरू से कोरोना के मामलों में आगे निकल गया है। पिछले 24 घंटे में 292 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 25,195 हो गई है। देश के कुल मौतों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर आंध्र प्रदेश का है, जहां एक दिन में 10,392 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 4 लाख 55 हजार 531 हो गया है। तीसरे नंबर पर 4 लाख 39 हजार से ज्यादा केसों के साथ तमिलनाडु काबिज हो गया है। जबकि चौथे नंबर पर कर्नाटक में 3 लाख 61 हजार केस हैं। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु में 7516 मौतों के मुकाबले कर्नाटक में अभी 5950 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तो दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा भारत!

कोरोना के मामले भारत इस वक्त अमेरिका, ब्राजील के बाद तीसरे नंबर है। लेकिन जिस तरह से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वह जल्द ही तीसरे नंबर पर मौजूद ब्राजील को पीछे छोड़ देगा। ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार है। भारत में यह आंकड़ा 38,53,406 तक पहुंच गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram