भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले, 10 की हुई मौत
आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 4,041 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 21,177 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले सामने आए और 2,363 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में संक्रमित लोगों में 10 की मौत हुई।
देश में अभी कुल सक्रिय मामले 21,177 हैं। pic.twitter.com/lqXH9BQlAO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,651 पर पहुंच गया है. वहीं 2,363 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 21,177 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 4,2,622,757 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,93,57,20 ,807 डोज लगाई जा चुकी है।
कोरोना वायरस अपडेट
कुल मामले: 4,31,64,544
सक्रिय मामले: 21,177
कुल रिकवरी: 4,2,622,757
कुल मौतें: 5,24,651
कुल वैक्सीनेशन: 1,93,57,20 ,807