कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले पर बवाल! शिंदे गुट के 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना कॉमेडियन कुणाल कामरा के लिए मुसीबत बन गया. कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की और नारेबाजी की. जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 35 से 40 अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ के आरोप में FIR दर्ज़ की है.
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कुणाल कामरा ने अपने एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था. शो के दौरान कुणाल ने एक गाने के जरिए शिंदे को “गद्दार” कहकर चुटकी ली. यह बात शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी. यह शो होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में रिकॉर्ड किया गया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया. शिंदे गुट के समर्थकों ने इसे अपने नेता का अपमान माना और रविवार को खार इलाके में स्थित स्टूडियो पर हमला बोल दिया. उन्होंने वहां तोड़फोड़ की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कुणाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर पार्टी सांसद नरेश म्हास्के ने कहा, “कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं, और वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहा हैं. महाराष्ट्र की बात तो दूर, कुणाल कामरा पूरे भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते, शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे. हमें संजय राउत और शिवसेना (यूबीटी) के लिए दुख है कि उनके पास हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता नहीं बचा है, यही वजह है कि वे इस काम के लिए उनके (कुणाल कामरा) जैसे लोगों को काम पर रख रहे हैं… हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करते हैं, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कुणाल कामरा न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में कहीं भी स्वतंत्र रूप से घूम सके. कुणाल कामरा को करारा जवाब मिलेगा, और वह आकर अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगेंगे.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





